यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और सोलर पम्प लगाने के इच्छुक हैं परन्तु आपके जिले का लक्ष्य पूर्ण हो जाने से आपको सोलर पम्प नहीं मिल सका। तो आप एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। जी हां, उत्तर प्रदेश में 30 हजार अतिरिक्त किसानों को सोलर पम्प दिये जाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। 

UP solar pump yojana 2022  online application

योगी सरकार की किसानों के लिये योजना | up agriculture scheme 2022 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा किसानों के लिये कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना व कृषि क्षेत्र को उन्नति की ओर ले जाना है। इसके साथ ही राज्य में स्थिति कृषि विश्वविद्यालयों में वेटनरी काॅलेज में भी स्थापित किये जाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। 

30 हजार किसानों को सोलर पम्प लगाने के लिये सरकार देगी पैसा

उत्तर प्रदेश के 30 हजार अतिरिक्त किसानों को सोलर पम्प लगाने के लिये केन्द्र सरकार की ओर से जल्द ही बजट जारी किया जायेगा। इससे किसानों का डीजल पर होने वाला खर्च समाप्त होगा तथा उनकी आमदनी बढ़ेगी। 

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री को दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश में किसानों के लिये केन्द्रीय मंत्री से सोलर पम्पों की मांग की। जिस पर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुये जल्द ही धनराशि जारी करवाने का आश्वासन दिया। 

सोलर पम्प की बुकिंग कैसे करें | up solar pump yojana online registration

उत्तर प्रदेश में सोलर पम्प लगवाने के लिये आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की बेबसाइट पर जाकर सोलर पम्प की बुकिंग करें विकल्प पर क्लिक करना होगा, इसके बाद अपना मोबाइल नम्बर डालकर टोकन जनरेट करना होगा। टोकन जनरेट करने के बाद आपको विधिवत सोलर पम्प के लिये आवेदन फार्म भरकर Online ही जमा करना होगा। 

up solar pump yojana official website | यूपी सोलर पंप योजना की सरकारी वेबसाइट

उत्तर प्रदेश में अनुदान पर सोलर पम्प प्राप्त करने के लिए आवेदन करने हेतु आप उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग की ऑफिसियल http://upagriculture.com वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, साथ ही किसी भी जानकारी हेतु यहाँ संपर्क कर सकते हैं - अपर कृषि निदेशक, प्रसार(0522-2207784).

क्या आप उपरोक्त के संबंध में नये अपडेट पाना चाहते हैं? अथवा आप किसी दूसरे राज्य से हैं और अपने राज्य की सोलर सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे साथ फेसबुक, ट्विट्र, व्हाट्स आदि पर हमारे साथ जुड़ें ताकि सोलर संबंधित नये समाचारों की सूचना सबसे पहले आपको मिलती रहे। 


क्या आप अपने घर पर सोलर सिस्टम लगाने के लिये व्यक्तिगत सलाह अथवा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, यदि हां तो यहां क्लिक करें।


यह भी पढ़ें :-

पीएम कुसुम योजना में सोलर पम्प के लिये 23 अगस्त से आवेदन शुरू | 75 फीसदी छूट पर लगेगा सोलर पम्प

3 एचपी सोलर पंप की जानकारी | फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश में सोलर पम्प का सफल इंस्टालेशन

Post a Comment

और नया पुराने